फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सिमरन मिस और पंकज बने मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
डंसा स्कूल में विदाई समारोह में मौजूद विद्यार्थी और अन्य। संवाद
विज्ञापन
डंसा स्कूल में विदाई समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह का आयोजन ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही बटोरी। सिमरन को मिस फेयरवेल और पंकज को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य सहदेव नेगी बतौर मुख्य अतिथि और उप प्रधानाचार्य बीरबल विशेष अतिथि उपस्थित रहे। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने मॉडलिंग, नृत्य और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिस और मिस्टर फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। रिधि को मिस पर्सनेलिटी और नितिन को मिस्टर पर्सनेलिटी का खिताब मिला।मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में पढ़ाई के साथ अन्य खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। जीवन में सही राह चुनें और स्कूल, क्षेत्र का नाम रोशन करें। विद्यार्थियों ही हमारे देश का भविष्य है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सभी के समक्ष अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें