फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश स्कूल में साइंस ब्लॉक का नौ साल से इंतजार

विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश का साईंस ब्लॉक भवन । संवाद
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग 1.70 करोड़ की लागत से बना रहा बहुमंजिला साइंस ब्लॉक
विज्ञापन

-चार पंचायतों के विद्यार्थियों को नहीं मिल पाया लाभ

-भवन के अधूरे कार्य को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में रोष


आशीष शर्मा

दलाश (कुल्लू)। उपमंडल आनी की चार पंचायतों के केंद्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में नौ साल से साइंस ब्लॉक के भवन का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। भवन का कार्य पूरा न होने के कारण अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा रोष है। सरकार, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी चार पंचायतों के विद्यार्थियों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। 30 अप्रैल, 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए साइंस ब्लॉक भवन का शिलान्यास किया था। साइंस ब्लॉक बनने से विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक लैब और विज्ञान विषय से जुड़े प्रैक्टिकल की सुविधा मिलनी थी, लेकिन नौ वर्ष बाद भी करीब 1.70 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे भवन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। स्कूल में दलाश, डिंगीधार, ब्यूंगल और तलूणा पंचायत के सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। स्कूल में विज्ञान संकाय की बेहतर शिक्षा व्यवस्था न होने के कारण विद्यार्थियों को दूसरे स्कूलों का रुख करना पड़ रहा है। पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कश्यप का कहना है कि भवन निर्माण के बाद स्कूल में कमरों की कमी से छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी। साइंस ब्लॉक बनने से विज्ञान लैब और अन्य सुविधाओं का विद्यार्थियों को लाभ मिल पाएगा। इस स्कूल में साइंस के 17 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और कुल 274 विद्यार्थी पढ़ते हैं।
विज्ञापन



भवन निर्माण के लिए बजट उपलब्ध है और ठेकेदार भवन का काम कर रहा है। भवन जल्द बनकर तैयार हो, इसके लिए ठेकेदार को काम में जल्दी लाने को कहा गया है। साइंस ब्लॉक के निर्माण पर करीब 1.70 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। - लाल चंद, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग दलाश
विज्ञापन


- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें