फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भद्राश में पौध रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
रामपुर के भद्राश में पौधरोपण करते विधायक नंद लाल। संवाद
विज्ञापन
पांच हेक्टेयर भूमि पर स्कूली बच्चों, सीआईएसएफ जवानों ने चलाया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी : नंदलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दत्तनगर वन बीट क्षेत्र के तहत भद्राश में बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाया। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे। एक दिवसीय रामपुर प्रवास के दौरान विधायक नंदलाल ने करीब पांच हेक्टेयर भूमि पर भद्राश में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, स्थानीय लोगों, सीआईएसएफ के जवानों और विभिन्न विद्यार्थी यूनियन के सदस्यों के साथ मिलकर पौधे रोपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही हमारा दायित्व नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। आज के सिंचित पौधे हमारे आने वाले भविष्य में वृक्ष का रूप लेकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाएगा। विधायक नंदलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में वनों की रक्षा के लिए विभिन्न पग उठाए जा रहे हैं और पूरे प्रदेश में नौ हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। रामपुर वन मंडल को 220 हेक्टेयर भूमि पर पौधे रोपने का लक्ष्य दिया है। वहीं, डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह ने कहा कि रामपुर क्षेत्र में जितने भी हेक्टेयर पर पौधरोपण किया जा रहा है। साथ ही फेसिंग और फायर लाइन भी बनाई जा रही है ताकि इसे पशु और आग से बचाया जा सके। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि पौध रोपण अभियान में बढ़चढ़ कर अपना योगदान दें। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक नीरज कुमार, डीएसपी नरेश शर्मा, रेंज अधिकारी वन आयुष गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग आरएस नेगी और बागवानी एसएमएस अश्वनी चौहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



भद्राश और नोगली में सुनी जनसमस्याएं
इस दौरान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल के समक्ष भद्राश में ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। लोगों ने गांव को सीवरेज से जोड़ने की मांग उठाई। इस पर नंदलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का हर गांव को सीवरेज से जोड़ने की योजना है और उनकी मांग को प्राथमिकता में रखा जाएगा। इसके बाद उन्होंने नोगली में भी लोगों की जन समस्याएं सुनी और समाधान करने का आश्वासन दिया।

रामपुर के भद्राश में पौधरोपण करते विधायक नंद लाल। संवाद

रामपुर के भद्राश में पौधरोपण करते विधायक नंद लाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें