फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ऋषि और साक्षी को बेस्ट एथलीट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में खिलाड़ियों ने वार्षिक खेलकूद स्पर्धा में दिखाया दमखम
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। खिलाड़ियों ने प्रतिभा के खूब जौहर दिखाए। कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रो. शांता कुमार नेगी ने कहा कि 200, 400 और 800 मीटर की दौड़, शॉटपुट, ऊंचीकूद और लंबी कूद प्रतियोगिताएं हुईं। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ऋषि ने पहला, निखिल ने दूसरा, आकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में हर्ष ने पहला, ऋषि ने दूसरा और सुरजीत ने तीसरा, 800 मीटर की दौड़ में विवहू ने पहला, साहिल ने दूसरा और नामजियाल छेरिंग ने तीसरा स्थान पाया। शॉटपुट में साहिल प्रथम, विश्वजीत द्वितीय और ऋषि ने तृतीय स्थान झटका। ऊंची कूद में साहिल ने पहला, चिराग ने दूसरा और रोहित ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। महिला वर्ग 200 मीटर में अनुप्रिया ने पहला, निक्की ने दूसरा और महक मेहता ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। 400 मीटर में तनुषा कुमारी ने पहला, अनुप्रिया ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा, 800 मीटर में स्नेहलता ने पहला, महक मेहता ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान पाया। ऊंची कूद में तृषा ने पहला, सुमन ने दूसरा और स्नेहलता ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में साक्षी व तनुषा कुमारी ने पहला, निक्की ने दूसरा और ममता ने तीसरा स्थान झटका। ऋषि और साक्षी को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व कॉलेज प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलें हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं और इनसे हमारे शरीर को लगातार नई ऊर्जा मिलती रहती है। खेलों से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें