फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वार्षिक खेल उत्सव में खिलाडि़यों ने दिखाए जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीएस स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने बटोरीं तालियां
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी के खेल मैदान में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रर्दशन किया।
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि उत्सव का शुभारंभ किया। वहीं डीएफओ रामपुर गुरहर्ष विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। वार्षिक खेल उत्सव के पहले चरण में कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चॉकलेट दौड़, कोन रेस, चिप्स रेस, बाल कलेक्शन रेस, हुला हुप्स रेस, हरड रेस, हुला हुप्स हाउस रेस, इंटर हाउस सर्किल रेस और खो-खो रेस का आयोजन किया गया। सारी प्रतियोगिताएं हाउस वाइज रहीं। इंटर हाउस खो-खो छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में सतलुज प्रथम ने पहले स्थान हासिल किया। यमुना हाउस दूसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग में ब्यास प्रथम और सतलुज सदन दूसरे स्थान पर रहा। हरड रेस में कार्तिक नेगी ने स्वर्ण पदक, कन्या वर्ग में समृद्धि गोंगमा ने स्वर्ण पदक जीता। इंटर हाउस सर्किल रेस में रावी प्रथम और ब्यास सदन ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी बच्चों ने दी। बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें