फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लगा ढ़ोलो रा ढ़माका,मेरा हिमाचल बड़ा बांका नाटी पर झूमे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा कॉलेज में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने हिमाचली नाटी, पंजाबी भंगड़ा, राजस्थानी डांडिया, गुजराती गरबा आदि पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया। लगा ढ़ोलो रा ढ़माका, मेरा हिमाचल बड़ा बांका , शीलूए ए लाम्बा गे नाटी रा झलरा आदि पहाड़ी गीतों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को सतत परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने काॅलेज में इसी सत्र से स्नातक (यूजी) स्तर पर समाजशास्त्र और लोक प्रशासन पाठ्यक्रमों को शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से आरंभ करवाने का आश्वासन दिया। नेरवा मुख्य बाजार से महाविद्यालय तक मिनी बस सेवा शुरू करवाने का भी आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वप्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जमाल ए खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी हेम चंद वर्मा, वन मंडल अधिकारी जगवीर सिंह दुल्टा, खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर, डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सरैन के प्राचार्य डॉ. रितेश शर्मा, नेरवा नगर पंचायत की अध्यक्ष बबिता तंगडाईक, व्यापार मंडल नेरवा व ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव भिक्टा, पीटीए प्रधान कान्हा सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें