फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कुमारसैन ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक सार्वजनिक विद्यालय कुमारसैन में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी बतौर मुख्यातिथि और एसएसबी कुमारसैन के उप कमांडेंट कुलदीप कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुख्यातिथि अशोक तिवारी ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम बेहद जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डीएवी कुमारसैन के उपाध्यक्ष विजय पाल खाची, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कृष्ण शर्मा और डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर की प्रधानाचार्या वर्षा सूद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें