फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रघुनाथ से भव्य मिलन के बाद तांदी लौटे कुईकंडा नाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में रघुनाथ से भव्य मिलन और हजारों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के बाद उपतहसील नित्थर की तांदी पंचायत के गढ़पति देवता साहिब कुईकंडा नाग अपने देवालय लौट आए हैं। देवता के मंदिर पहुंचने पर कारकूनों और हारियानों ने उनका भव्य स्वागत किया। देवता के आगमन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस दौरान लोगों ने देवता से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। गढ़पति देवता कुईकंडा नाग 12 दिनों तक कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल होने के बाद अपने देवालय पहुंचे। अठारह करडू की सौह से ढालपुर की यात्रा के दौरान रघुनाथ से उनका भव्य मिलन हुआ। कारकूनों और हारियानों के लिए देव प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। गढ़पति देवता कुईकंडा नाग ने लगभग 190 किलोमीटर की पैदल यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें