फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्र और हिमानी चुने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नंदपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में राय सिंह रांटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रविंद्र कुमार और हिमानी घुंटा को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। स्कूली छात्रों ने एक के बाद एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। छात्रों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, एकल गान, समूह गान सहित विभिन्न विषयों पर आधारित नाटिकाओं का मंचन किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम लता पिरटा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में रंजीता, सूरज, रीतिका, हेमंत, विशाल, रजत कुमार, सुमेश, आशीष, प्रदीप कुमार, रिंकु ठाकुर, मोली राम, राविंद्र, हिमानी, मीरा, रिंकल, मुस्कान, साक्षी, ऐंजल, दीक्षा, विशाल, रजत, प्रदीप, रूचिका और रविंद्र सिंह को पुरस्कृत किया गया। अन्य गतिविधियों में दीक्षा, साहिल ठाकुर, हेमंत कुमार और सरिता कुमारी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें