फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनीत-साक्षी को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। एसडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में जिला प्रबंधक ग्रामीण बैंक रिकांगपिओ राकेश नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में अरावली सदन को बेस्ट हाउस का खिताब दिया गया। वहीं पुनीत चारस और साक्षी नेगी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। स्कूली छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर धमाल मचाया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और मुख्य अतिथि को स्कूली गतिविधियों से अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त समारोह में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन करने के साथ किन्नौरी, हिंदी, पहाड़ी नाटी और देशभक्ति नृत्य का आयोजन किया गया। समारोह में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए चयनित 5 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश नेगी ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर आधारित शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान विजेंद्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य रेखा नेगी और उप प्रधानाचार्य रमेश सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें