फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला, निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता नवाजे

विज्ञापन
कुमारसैन में पुलिस स्मृति दिवस के दौरान मौजूद एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारी । - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। दरबार मैदान कुमारसैन में सोमवार को एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर कुमारसैन की ओर से पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कुमारसैन चेतना खंडवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं तहसीलदार सुनील कायथ बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर गत दिनों एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित पेंटिंग और निबंध लेखन में विजेता रहे विद्यार्थियों को भी इस दौरान कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट आरके कुंभारे ने पुलिस स्मृति दिवस के बारे में जानकारी देते हुए शहीदों को याद किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम चेतना खंडवाल ने कहा कि हम जो चैन की नींद ले रहे हैं, वो शहीदों और देश की रक्षा में तैनात हुए जवानों की बदौलत है।
वहीं इस मौके पर पेंटिंग और निबंध लेखन में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें निबंध लेखन के वरिष्ठ वर्ग में सेहर ने पहला, जागृति ने दूसरा और अनुष्का ने तीसरा, कनिष्ठ वर्ग में आर्यन पहले, सक्षम दूसरे और निष्ठा तीसरे, सब जूनियर वर्ग में आन्या प्रथम, हिमांशी द्वितीय और संचिता तृतीय स्थान पर रही। कॉलेज ग्रुप में आकाश पहले, निखिल दूसरे और कविता तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला वरिष्ठ वर्ग में अर्जुन प्रथम, ईवा द्वितीय और पलक तीसरे स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग में सलोनी पहले, कशिश दूसरे, सहज और आकृति ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन

वहीं सब जूनियर वर्ग में सार्थक प्रथम, आंचल और समर द्वितीय, स्नेहा और परीक्षित तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कॉलेज और जमा दो वर्ग में प्रिया प्रथम, अंकुर द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा ललित, प्रकृति गुप्ता, आदित्य, पलक, इशिता, अंकुश, अकुल, सोनाक्षी और अरनव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं इस मौके थाना प्रभारी केसी ठाकुर, एसएसबी डिप्टी कमांडेंट आरके कुंभारे, होमगार्ड कंपनी कमंाडर रमेश शर्मा, फायर चौकी इंचार्ज शौकिया राम, कॉलेज प्रधानाचार्य इंदु शौनक ठाकुर, दीपक ठाकुर, देवराज शांडिल, प्रेमचंद, जगदीश रमचैक, संजीव कुमार, प्रवीना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें