फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकोलढ़ में तीन करोड़ से लगेगी सुरक्षा दिवार

विज्ञापन
डकोलढ़ के नजदीक एनएच-5 में बनेगा 3 करोड़ से सुरक्षा दीवार - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नेशनल हाईवे पर डकोलढ़ के पास करोड़ों से डंगा लगेगा। नेशनल हाईवे प्राधिकरण करीब तीन करोड़ रुपये की राशि व्यय करेगा। सुरक्षा दिवार लगने के बाद जहां एनएच पांच पर लगने वाले घंटों के जाम से निजात मिलेगा। वहीं संकरी सड़क पर हादसों पर भी रोक लगेगी। सात वर्ष पूर्व रामपुर नप के वार्ड नंबर आठ डकोलढ़ में एनएच पांच के किनारे भारी भूस्खलन हो गया था, जिसके चलते नेशनल हाईवे का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। यही नहीं इस भूस्खलन से यहां साथ लगते करीब आधा दर्जन मकानों को भी खतरा पैदा हो गया था। क्षेत्र के लोगों ने सरकार, जिला प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से जल्द यहां सुरक्षा दिवार लगाने की भी मांग की, लेकिन सात वर्ष तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। प्राधिकरण की लापरवाही से यहां हमेशा हादसे होने की तो आशंका बनी रहती थी, वहीं लोगों को घंटों जाम की समस्या से भी दो चार होना पड़ता था। एनएच के साथ बनी दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों को भी संकरे एनएच से भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी, लेकिन देरी से ही सही एनएच प्राधिकरण गहरी नींद से जाग उठा है। जल्द ही नेशनल हाईवे पांच पर डंगे का निर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। नेशनल हाईवे चौड़ा होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। छह माह के भीतर एनएच किनारे सुरक्षा दिवार लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे प्राधिकरण रामपुर के अधिशाषी अभियंता पीसी नेगी ने कहा कि तीन करोड़ रुपये की लागत से डकोलढ़ में एनएच किनारे डंगा लगाया जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर अवार्ड कर दिया गया है। छह माह के भीतर डंगे का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें