रामपुर स्थित स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस प्रश्रोत्तरी के विजेता अंक?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर स्थित स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन किया गया। स्कूल के सीनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। स्कूल प्राचार्य मनीष आनंद इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान जूनियर वर्ग के मध्य आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंकिता और अरित्रि ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवांश और उज्ज्वल पहले स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में आयोजित हुई एक्टिविटी में हिमानी और सीनियर वर्ग में मधुर नेगी अव्वल रहे। इसके अलावा चिल्ड्रन साइंस के दौरान मैथमेटिक्स ओलंपियाड भी आयोजित किया गया। जिसमें शिवांगी ठाकुर ने बाजी मारी। साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट और इसी गतिविधि के अंतर्गत विद्यालय के दो साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट को जिला स्तर के लिए चयनित किया गया। इसके जूनियर वर्ग में ग्रुप लीडर अदिति, मानसी, अनाहा यशिका तथा सीनियर वर्ग में ग्रुप लीडर दीया, लवीश, नवनीत, मनाल और रिशांत शामिल रहे। सभी विजेता और चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए स्कूल प्राचार्य मनीष आनंद ने सम्मानित किया।