कन्या स्कूल रोहडू में चिल्ड्रन सांईस प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्र
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय रोहड़ू में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का दो दिवसीय सम्मेलन मंगलवार से शुरू हुआ। इसका शुभारंभ पीएचसी जांगला में कार्यरत डॉ चंद्रकांता ने किया। वे इस स्कूल की छात्रा भी रह चुकी हैं। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसमें रोहड़ू उपमंडल के करीब 90 निजी और सरकारी स्कूलों के साढ़े पांच सौ विद्यार्थी और 120 अध्यापक भाग ले रहे हैं। कन्या विद्यालय रोहड़ू के प्रधानाचार्य सुभाष संघेल के अनुसार इस तरह के आयोजनों से बच्चों में मानसिक के साथ बौद्धिक विकास भी होता है। इस अवसर पर शिमला से साइंस सुपरवाइजर अशोक और समन्वयक रमेश वाल्टू सहित छात्रों के साथ आए विभिन्न स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे।