फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद प्रतियोगिता में रिकांगपिओ स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में आयोजित की गई। इसमें रावमापा रिकांगपिओ ने प्रथम स्थान और रावमापा चगांव ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर किन्नौर जिला के डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा पद्म सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कोठी स्कूल के प्रधानाचार्य राम सिंह नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि पद्म सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस युवा संसद प्रतियोगिता में जिला किन्नौर के तीनों ब्लॉक कल्पा ब्लॉक, पूह ब्लॉक और निचार ब्लॉक के 60 युवा संसद प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ को राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया। इस युवा संसद प्रतियोगिता में स्कूल प्रबंधक केसर नेगी, अनिल नेगी, उमा नेगी, निधि नेगी, सीता और राम नेगी ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका प्रवक्ता शांति नेगी रामचंद्र नेगी और बीना नेगी ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें