फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्थर को विकसित करे सतलुज जल विद्युत निगम : दलीप

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर पंचायत में दरारों का सर्वे तक नहीं किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। निरमंड के पूर्व बीडीसी अध्यक्ष दलीप ठाकुर ने नित्थर क्षेत्र को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि एसजेवीएनएल की सीएसआर, आरएंडआर और लाडा योजनाओं के तहत पंचायतों में विकास कार्य नियमों के अनुसार किए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि नित्थर में पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन योजना के तहत जिन परिवारों के मकान अधिग्रहित किए गए हैं, उन सभी का उचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही क्षेत्र में खेल मैदान, नित्थर बाजार में सीवरेज प्रणाली, सार्वजनिक शौचालय, बेहतर सफाई व्यवस्था और सामुदायिक भवन के लिए भी आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलीप ने आरोप लगाया कि 24 दिसंबर 2024 को पंचायत समिति की बैठक में लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित भूमि मालिकों और पंचायत क्षेत्र के परिवारों को लेकर आरटीआई लगाई गई थी, जिसमें कई मांगें उठाई गई थीं, लेकिन अधिकांश का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि देहरा पंचायत में दरारों का मुआवजा दिया है, लेकिन नित्थर पंचायत में न तो दरारों का सर्वे हुआ है और न ही किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया है। इसके अलावा नित्थर क्षेत्र के बागवानों की फसलों पर प्रदूषण का गंभीर असर पड़ रहा है, जिससे प्लम, आड़ू सहित अन्य फलदार पौधों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें