फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वाॅलीबाल में सरस्वतीनगर और कबड्डी में कुड्डू स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल खंड छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। जुब्बल खंड छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई है। स्पर्धा के समापन समारोह में एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। वाॅलीबाल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरथाटा के बीच खेला गया। इसमें सरस्वतीनगर स्कूल विजयी हुआ।
कबड्डी स्पर्धा का फाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुड्डू और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंढोल के बीच खेला गया, जिसमें कुड्डू स्कूल विजेता रही। खो-खो स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक स्कूल झगटान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चैस स्पर्धा में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंढोल ने प्रथम और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धार विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंद्राणु उपविजेता रहा। योग स्पर्धा में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोलंग ने प्रथम, शिवालिक पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सोला सांग स्पर्धा में धार स्कूल ने पहला और सरस्वतीनगर स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर की नीतिका विजेता और कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की ईशिता ने उपविजेता रहीं। ग्रुप सांग स्पर्धा में जुब्बल स्कूल ने प्रथम और सरस्वतीनगर स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य स्पर्धा में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल ने पहला स्थान हासिल किया। एकांकी स्पर्धा में धार स्कूल विजयी रहा। मार्च पास्ट स्पर्धा में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड प्रभारी अजय पांटा, खंड समन्वयक नविंद्र केस्टा, प्रबंधन सचिव नरेंद्र चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें