फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल के पुरुष वर्ग में सांगला ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ ( किन्नौर)। हिम वैली स्पोर्ट्स क्लब कल्पा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय पुरुष एवं महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 16 और महिला वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पुरुष में सांगला विजेता और कल्पा की टीम उपविजेता रही। इसके अलावा महिला वर्ग में वन विभाग की टीम विजेता और पांगी की टीम उपविजेता रही। सांगला के ऋषभ नेगी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित गया। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। हिम वैली स्पोर्ट्स क्लब को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यातिथि और उनके साथ आए लोगों ने हिम वैली स्पोर्ट्स क्लब को 20 हजार की प्रोत्साहन राशि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें