फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इग्नू अध्ययन केंद्र सीमा में 31 जुलाई तक ले सकेंगे दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर करवाए अपना पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह महाविद्यालय सीमा में चल रहे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र में अब 31 जुलाई दाखिला ले सकेंगे। इग्नू अध्ययन केंद्र-1116 के समन्वयक डॉ. राय सिंह ने बताया कि दाखिले और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इग्नू ने इस सत्र से एमबीए पाठ्यक्रम को हिंदी माध्यम में भी अध्ययन करने का अवसर प्रदान किया है, जो हिंदी भाषी छात्रों के लिए बड़ी सुविधा है। डॉ. राय सिंह ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें