फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगनम में स्नो फेस्टिवल का आगाज, नृत्य से मोहा मन

विज्ञापन
सगनम गांव में स्नो फेस्टिवल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती महिलाएं - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
काजा (लाहौल स्पिति)। स्पीति के सगनम में शनिवार को स्नो फेस्टिवल का आगाज हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर जनजातीय विकास, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्नो फेस्टिवल में गुलिंग गांव के कलाकारों ने हाथी नृत्य, कुंगरी गांव ने टशी नृत्य से सबका मन मोह लिया। इसके अलावा तेलिंग गांव ने डेकर, सगनम गांव ने खर नृत्य, अप्पर गुलिग गांव ने दा ट्यू नृत्य, भर गांव ने टासोर नृत्य की प्रस्तुति दी।
मंत्री रामलाल मार्कंडा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्नो फेस्टिवल का उद्देश्य लाहुल स्पीति की संस्कृति को पर्यटन का हिस्सा बनाना है, जिससे लोगों को रोजगार मिले और उनकी आर्थिकी मजबूत हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अन्य त्योहार मनाए जाते हैं, उसकी तरह हर वर्ष स्नो फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इस साल स्पीति की लड़कियों ने राष्ट्रीय स्तर आइस हॉकी में प्रतियोगिता में कांस्य मेडल जीता है। उन्होंने कहा कि कुंगरी गोंपा में 3.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। तेलिंग मूद के बीच पुल का निर्माण करवाया जाएगा। राज अज्ञैर मिनसर गांव के लिए सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
पिन घाटी में आइस रिंक तैयार किया जाएगा। इससे यहां के बच्चे बेहतर खिलाड़ी बन सकेंगे। कार्यक्रम में एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने स्नो फेस्टिवल की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सगनम के छात्रों ने फेशन शो और लोक नृत्य प्रस्तुत किया। वाईएमसी खर और मुद गांव ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इसके अलावा तीरंदाजी, पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में याक की ऊन के गलीचे, बोरिया बनाने की विधि बताई गई। साथ ही छोलो खेल की प्रतियोगिता भी प्रदर्शित की। कार्यक्रम में कई दशक पुराने पत्थर के बर्तन आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में एसी टू डीसी महेंद्र प्रताप, डीएसपी सुशांत शर्मा, एक्सईएन जल शक्ति मिशन मनोज , एक्सईएन लोक निर्माण गामचो, बीएमओ तेनजिन नोरबू, टीएसी सदस्य लोबजंग, पालजोर बीडीसी चेयरमैन डोलकर, बीडीसी काजा छेरिंग दिकित, ग्राम पंचायत प्रधान सगनम दिचेन जंगमों, दोरजे तंडूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें