फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग में गोशाला समेत सेब के पेड़ जले

विज्ञापन
तनोड़ा गांव में जंगल की आग में जली गोशाला। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। वनमंडल आनी के अंतर्गत आनी कस्बे के सामने कराना के जंगलों में लगी आग में रिहायशी इलाकों में पहुंच गई है। इससे क्षेत्र के लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं। शनिवार को जंगल की आग से तनोड़ा गांव में एक गोशाला, स्टोर रूम जलकर राख हो गया जबकि अन्य कमरे को आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग लगने से एक गाय की झुलस कर मौत हो गई है। इसके अलावा लोगों की घास की टोलियां और सेब के पेड़ भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। जंगल की आग से क्षेत्र के लोगों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वनमंडल आनी के कराना जंगल में शुक्रवार देर शाम को किसी कारणवश आग लग गई है। आग फैलती हुई तनोड़ा गांव तक पहुंच गई। इस दौरान आग में गांव के बाहर रखी घास की टोलियां जलकर राख हो गई जबकि सेब के पौधे भी जल गए हैं। आग में गुलाब सिंह की एक गोशाला, स्टोर रूम भी जल गए जबकि तीसरे कमरे को आंशिक क्षति पहुंची है। हादसे में एक गाय की झुलसकर मर गई है। साथ ही गोशाला के साथ स्टोर रूम में रखा लाखों का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है।
गुलाब सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस थाना आनी की टीम और फायर स्टेशन आनी के जवान पहुंचे थे। मगर तब तक गोशाला जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह से आग पर काबू पाया और इसे आगे फैलने से रोका। आग से कराना गांव के जीत राम, किशोरी लाल और नंद लाल के घास की टोलियां और सेब के पौधे भी जल गए हैं। शनिवार को नुकसान का जायजा लेने राजस्व विभाग के कानूनगो विनोद कुमार और कराना पंचायत की प्रधान रचना ठाकुर भी मौके पर पहुंचें।
विज्ञापन

एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि नुकसान का जायजा लिया गया है। तय नियमों के तहत मुआवजे के लिए केस बनाया जाएगा। इसके बाद प्रभावितों को मुआवजा राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें