फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
स्वच्छता अभियान के दौरान क्षेत्रिय अस्पताल रिकांगपिओ के चिकित्सक और अन्य कर्मचारी कूडा कचरा एक? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में वीरवार को पोषण अभियान और स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया। उपायुक्त गोपाल चंद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह कार्यकर्ताओं, आईटीआई रिकांगपिओ, सरकारी स्कूल कोठी, हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ, ख्वांगी स्कूल, लिटल एंजल स्कूल रिकांगपिओ, सरस्वती विद्या मंदिर रिकांगपिओ सहित काफी संख्या में महिलाओं ने रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

यह रैली रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए पंजाब नेशनल बैंक से तक निकाली गई। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों को बांटे गए चिन्हित स्थानों रिकांगपिओ मुख्य बाजार, कॉलेज क्षेत्र, आईटीआई सड़क, एचआरटीसी वर्कशॉप, पंजाब नेशनल बैंक से दो नालू तक, एलआईसी कार्यालय कोठी से लेकर कोठी माता गेट तक, क्षेत्रीय चिकित्सालय, बस अड्डा, आईटीबीपी दुर्गा माता मंदिर, पुलिस ग्राउंड, वन मंडल परिसर और बचत भवन रिकांगपिओ से आवासी कॉलोनी होते हुए विश्राम गृह तक सफाई अभियान चलाया गया। वहीं इस मौके पर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चिन्हित स्थानों से प्लास्टिक और कूड़े-कचरे को इकट्ठा करके विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की गाड़ियों से ठिकाने लगाया गया। इस मौके पर एसी टू डीसी हर्ष अविंदर सिंह नेगी, ग्रामीण विकास अभिकर्ण अधिकारी जयवंती ठाकुर नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन सिंह नेगी, आईटीआई प्राचार्य विवेक नेगी, उप निदेशक उच्च शिक्षा पद्म बिष्ट, उप निदेशक प्राइमरी शिक्षा नरेश गुप्ता, सीडीपीओ कल्पा हरीश शर्मा और सुपरवाइजर महिला एवं बाल विकास कल्पा सरिता देवी नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें