फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: साडा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की स्थिति को बेहतर किया जाए

विज्ञापन
रिकांगपिओ में आयोजित साडा की बैठक में वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारी औेर जनप्रतिनि​धि वि​भिन्न व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ( किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन में मंगलवार को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। इस दौरान साडा क्षेत्र की सीमा, ठोस-तरल कचरा प्रबंधन, जलनिकासी, स्ट्रीट लाईट इत्यादि समस्याओं पर चर्चा की गई और सदस्यों के सुझाव आमंत्रित किए गए। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने साडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्वभर में जाना जाता है और हर साल यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि साडा के तहत आने वाले शहरी क्षेत्र साफ-सुथरे बने रहें और पर्यटकों को हर प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो। बागवानी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल्पा और रिकांगपिओ में सुलभ शौचालयों की स्थिति को और बेहतर बनाया जाए। रिकांगपिओ चौक में ट्रैफिक लाइटों में जो कमी है, उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीने के पानी के लिए कुछ स्थानों पर उपयोग की जा रही पीवीसी पाइपों के स्थान पर एमएस पाइपों का प्रयोग किया जाए। इसके अलावा रिकांगपिओ चौक पर कल्पा व रोघी को जाने के लिए डिजिटल साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को कल्पा व रोघी जाने के लिए किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को रिकांगपिओ में पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु ढंग से रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सांगला बाजार में पार्किंग के लिए जो स्थान चिह्नित किया गया है, उस स्थान पर शीघ्र पार्किंग के निर्माण का कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें