फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू प्रीमियर लीग : रंसार रॉयल्स और मंडलगढ़ ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीष मोनू को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
इंदिरा गांधी मैदान में रोहड़ू क्रिकेट प्रीमियर लीग (आरपीएल) प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन रंसार रॉयल्स और मंडलगढ़ टीम ने अपने-अपने मैच जीते। बारिश के कारण चार में से केवल दो मुकाबले हो सके। दिन का पहला मुकाबला रंसार रॉयल्स और हिमालयन बॉयज रोहड़ू के बीच हुआ। हिमालयन बॉयज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में चार विकेट पर 92 रन बनाए। जवाब में रंसार रॉयल्स ने नौ ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रंसार ने यह मैच छह विकेट से जीता। मनीष मोनू को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच फ्रेंड्स क्लब मंडलगढ़ और पवासी एंपायर छौहारा के बीच हुआ। मंडलगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में दो विकेट पर 125 रन बनाए। छौहारा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 71 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह मंडलगढ़ विजयी रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आठ टीमें ले रहीं भाग
यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 14 जून को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगी। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। 120 खिलाड़ी इस लीग में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। बारिश ने दूसरे दिन के खेल को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें