फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू मेले में होंगी आर्म रेसलिंग और डेडलिफ्ट प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
21 से 22 अप्रैल तक होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहडू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला के अवसर पर उपमंडल प्रशासन की ओर से युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
इस बार मेले में विशेष रूप से आर्म रेसलिंग और डेडलिफ्ट प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें शिमला जिला के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता 21 अप्रैल को होगी। इसमें लड़के और लड़कियां अलग-अलग भार वर्गों में ताकत आजमाएंगे। डेडलिफ्ट प्रतियोगिता 22 अप्रैल को होगी। इसमें लड़कों के लिए 50-60 किग्रा, 60-70 किग्रा, 70-80 किग्रा और 80 किग्रा से ऊपर ओपन वर्ग रखे गए हैं, जबकि लड़कियों के लिए 60 किग्रा से नीचे और 60 किग्रा से ऊपर वर्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक प्रतिभागी को डेडलिफ्ट में तीन प्रयास दिए जाएंगे। दोनों प्रतियोगिताएं रामलीला मैदान रोहड़ू में होंगी। प्रतिभागियों के लिए वजन माप का समय सुबह 10 बजे होगा। प्रवेश शुल्क 200 रुपये है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1500 रुपये, द्वितीय को 800 रुपये और तृतीय को मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा डेडलिफ्ट में स्ट्रॉन्ग मैन (ओवरऑल) को ट्रॉफी सहित 3000 रुपये और उपविजेता को 1500 रुपये दिए जाएंगे। आर्म रेसलिंग में भी चैंपियन ऑफ चैंपियंस श्रेणी में विशेष पुरस्कार रखे गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम धर्मेश रामौत्रा ने युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और खेल संस्कृति को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें