फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में सजेगा राेहड़ू मेले का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम से बाहर मेले की दुकानें, रेहड़ी-फड़ी और झूले लगाने पर प्रतिबंध
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का बाजार इस बार भी इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में सजाया जा रहा है। 19 से 23 अप्रैल तक मेले का आयोजन होगा। इस दौरान समस्त बाजार और दुकानें खेल स्टेडियम समाला में लगेंगी। राेहड़ू बाजार के क्षेत्र में कहीं भी किसी भी स्थान पर मेले की दुकानें, रेहड़ी-फड़ी और झूले लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। मेले में दुकान लगाने के इच्छुक कारोबारियों को प्लॉट लेने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य रखा गया है। पंजीकरण केवल उन दुकानदारों के लिए उपलब्ध है, जो स्वयं दुकान स्थापित करेंगे। किसी भी बिचौलिये को दुकान आवंटित नहीं की जाएगी। दुकानों का आवंटन रोहड़ू मेला समिति की ओर से सीधे किया जाएगा। सभी आवेदकों को पंजीकरण फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। साथ ही निर्धारित पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


मेले की दुकानें बीते साल की तरह से इस बार भी समाला स्टेडियम में लगाईं जाएंगी। दुकानें लेने के लिए कारोबारियों को पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी लिए आवेदक एसडीएम कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। धर्मेश रामोत्रा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें