फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़छम-सांगला मार्ग पर पलिंगचे में हादसे को न्यौता दे रही चट्टान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। कड़छम-सांगला संपर्क मार्ग पर पलिंगचे के पास चट्टान में दरारें होने से यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों के लिए खतरा मंडरा रहा है। इस चट्टान के अचानक गिरने से कभी भी हादसा हो सकता है। क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग को कई बार यहां से चट्टान को हटाने की मांग की है, लेकिन ऐसा लगता है कि विभाग के अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं। यदि ऐसे में कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
विज्ञापन

गौरतलब है कि सांगला वैली के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली कड़छम-सांगला सड़क पर पलिंगचे के पास पहाड़ी की एक चट्टान में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हैं। हजारों यात्रियों के लिए समस्या बनी इस चट्टान को हटाने के लिए घाटी के लोगों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग को कई बार सूचित किया। लेकिन विभाग ग्रामीणों की समस्या को आज दिन तक दूर नहीं कर पाया है। बरसात के मौसम में यहां से गुजरने वाले लोगों को अधिक खतरा बना रहता है। तहसील मुख्यालय पहुंचने वाले हजारों लोगों का इसी मार्ग से आना-जाना रहता है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी, हिम्मत सिंह नेगी, प्रदेश सहकारी बैंक समिति के निदेशक पितांबर दास नेगी, पूर्व निदेशक एचपीएमसी रघुवीर नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कल्पा सचिव त्रिलोक सिंह नेगी, कल्पा ब्लॉक उपाध्यक्ष बद्री लाल, प्रधान सांगला सचिन नेगी, प्रधान कामरू विक्रम सिंह और उपप्रधान मुकेश ने लोक निर्माण विभाग से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राहूल सूद ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को लेकर जायजा लिया जाएगा। यदि संभव हुआ तो मशीन लगाकर चट्टान को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें