फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: परियोजना प्रभावित झाकड़ी पंचायत में कचरा प्रबंधन के होंगे पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
. स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विकास पर चर्चा
विज्ञापन

. पंचायत प्रतिनिधि और परियोजना अधिकारियों की टीम हर महीने करेगी स्वच्छता कार्यों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एसजेवीएन की एनजेएचपीएस परियोजना से प्रभावित झाकड़ी पंचायत में कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसे लेकर परियोजना प्रबंधन और झाकड़ी पंचायत के प्रतिनिधियों ने खाका तैयार किया है। योजना के तहत पंचायत क्षेत्र में कचरा प्रबंधन, बुनियादी ढांचे के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। योजना के तहत पंचायत के हर वार्ड में तय कार्य योजना के तहत सफाई होगी। सतलुज जल विद्युत निगम के नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन और परियोजना प्रभावित झाकड़ी पंचायत के बीच में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर बैठक हुई। बैठक में पंचायत क्षेत्र के तहत आने वाले गांवों में स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि झाकड़ी पंचायत एनजेएचपीएस परियोजना से प्रभावित क्षेत्र में आती है, इसलिए ग्रामीण विकास और स्वच्छता को सुदृढ़ करने के लिए पंचायत और परियोजना प्रशासन का आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए हैं, जिसे लेकर परियोजना प्रबंधन से सहयोग की अपेक्षा की गई है। बैठक में पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और वित्तीय, तकनीकी सहयोग के संबंध में संयुक्त बैठक का आधिकारिक प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि पंचायत प्रतिनिधियों और एनजेएचपीएस के अधिकारियों की एक टीम हर माह स्वच्छता कार्यों की समीक्षा करेगी। पंचायत के हर वार्ड के लिए सफाई का एक निश्चित शेड्यूल तय किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान विशाल मेहता, उप प्रधान ठाकुर दास सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांवों के मुख्य बाजारों और रास्तों पर लगेंगे डस्टबिन
बैठक में कचरा प्रबंधन के लिए गांवों के मुख्य बाजारों और रास्तों पर डस्टबिन लगाने का निर्णय लिया गया। सूखे व गीले कचरे के सही निपटान पर चर्चा की गई। इसके अलावा नालियों की सफाई, बारिश के मौसम में पानी जमा होने से रोकने के लिए जल निकासी और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही जन जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को खुले में कचरा न फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक करने के कार्यक्रम चलाने के बारे में निर्णय लिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने एनजेएचपीएस की ओर से अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड से पंचायतों को कचरा उठाने वाली गाड़ियां, डस्टबिन और अन्य उपकरण देने की मांग उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें