फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अधर में लटका सनेई-शांदल सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल से निर्माण कार्य बंद, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

डंसा, देवठी, कूहल, शिंगला, रचोली, दारनघाटी मशनू पंचायत को मिलना है लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 12/20 घाटी को जोड़ने वाली सनेई-शांदल सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। करोड़ों के बजट के बावजूद भी निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली को लेकर रोष है।
नाबार्ड से कार्यान्वित सनेई-शांदल का निर्माण कार्य बीते डेढ़ साल से बंद पड़ा है। वर्ष 2023 में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 1.86 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। लोक निर्माण विभाग ने जिस ठेकेदार को कार्य आवंटित किया है उसने घाटे के चलते काम बंद करवा दिया है। लोक निर्माण विभाग ने संशोधित एस्टीमेट प्रक्रिया के जरिए दोबारा विभागीय उच्चाधिकारियों के समक्ष स्वीकृति प्रदान करने के लिए मामला भेजा है। सड़क निर्माण कार्य की तय अवधि एक साल की थी। विभागीय लेटलतीफी के चलते निर्माण प्रक्रिया अधर में लटकने से इस सड़क से लाभान्वित होने वाले हजारों लोगों को अभी भी सड़क के शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा। सड़क बन जाने से डंसा, देवठी, कूहल, शिंगला, रचोली सहित दारनघाटी मशनू की तरफ आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। सड़क शांदल की सीमा को छूती हुई लालसा, बाहलीधार और डंसा पनोली सड़क को जोड़ते हुए एक और विकल्प के तौर पर सहायक सिद्ध होगी। जिया लाल, घनश्याम, श्याम मुरारी, यशपाल, राकेश, जगत सिंह, चरण दास, महेंद्र सिंह, तारा चंद, किशोरी लाल, गोवर्धन सिंह, भूषण कुमार और रूप दास ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता बृजलाल ने बताया कि सड़क का संशोधित एस्टीमेट विभाग ने स्वीकृति के लिए भेजा है। उम्मीद है कि जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें