आनी के कोटू में देर शाम को हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के पटारना से कंडूघाट सड़क पर कोटू के पास कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। आनी थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
सोमवार शाम को कार पटारना से कंडुगाड़ की ओर जा रही थी। कार काे बालकृष्ण निवासी शमदी चला रहा था। कार कोटू के पास पहुंची तो अनियंत्रित हाेकर खाई में गिर गई। चालक बालकृष्ण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार कराणा पंचायत के रोखटु निवासी रामा नंद और कुटल गांव के बलवीर को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से आनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से रामपुर के खनेरी अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।