फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी से सराहन तक 25.76 करोड़ रुपये से सुधर रही सड़क

विज्ञापन
ज्यूरी-सराहन सड़क का अपग्रेडेशन कार्य जारी। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात : कटिंग का 80 प्रतिशत काम पूरा, पांच मीटर होगी चौड़ी
विज्ञापन

सड़क में दोनों तरफ दीवारें, नालियां और पैरापिट बनाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी से सराहन तक सड़क का अपग्रेडेशन कार्य चल रहा है। कोटला से सराहन तक की सड़क को चौड़ा करने में जुटे लोक निर्माण विभाग ने कटिंग का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर दिया है। ज्यूरी से सराहन तक 17 किलोमीटर लंबी सड़क को नाबार्ड से स्वीकृत 25. 76 करोड़ की राशि से चकाचक किया जा रहा है। इसके साथ सड़क के दोनों तरफ दीवारें लगाने का काम भी चल रहा है। सड़क की टारिंग की जाएगी और पांच मीटर चौड़ी की जाएगी। सड़क में नालियों और पैरापिट का निर्माण भी किया जाएगा। ज्यूरी सराहन सड़क धार्मिक पर्यटन और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के घर जाने वाली सड़क के हालात ठीक नहीं है। यह सड़क काफी तंग और गड्ढों से भरी पड़ी है। हर साल सराहन भीमाकाली मंदिर के दर्शन और यहां की सुंदरता निहारने देश-विदेश से हजारों सैलानी पहुंचते हैं। धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क के तंग और खराब सड़क होने से जाम लग जाता है और सैलानियों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। सराहन में आईटीबीपी और एसएसबी बटालियन मुख्यालय होने से भी इस सड़क का महत्व बढ़ जाता है। वहीं, सराहन क्षेत्र के सैकड़ों बागवानों को भी सेब सीजन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के चकाचक बनने के बाद हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



ज्यूरी से सराहन सड़क के अपग्रेड का कार्य प्रगति पर है। कोटला से सराहन तक कटिंग का कार्य 80 प्रतिशत पूरा कर दिया गया है। कटिंग के बाद सड़क के दोनों तरफ सुरक्षा दीवार और ब्रेस्ट वाल का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

- राहुल जंजीहा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण सब डिवीजन सराहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें