फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंछवा से जगेड़ तक जल्द मिलेगी सड़क सुविधा

विज्ञापन
दलाश क्षेत्र में बनने वाली गंछवा सड़क का संयुक्त निरीक्षण करते विभिन्न विभागों से आए अधिकारी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र की डिंगीधार पंचायत के गंछवा से जगेड़ तक लोगों को अब जल्द सड़क सुविधा मिलेगी। इसके लिए बुधवार को सड़क की ज्वाइंट इंस्पेक्शन की गई। सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण, राजस्व, वन, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों की अध्यक्षता में संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद सड़क की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गंछवा से जगेड़ तक सड़क बनने से दलाश क्षेत्र की करीब 10 पंचायतों की हजारों की आबादी लाभान्वित होगी। सड़क बन जाने के बाद दलाश और आसपास की जनता को लूहरी पहुंचने में समय और पैसा दोनों की बचत होगी। वहीं, सड़क निर्माण से दलाश से लूहरी का सफर मात्र 17 किलोमीटर ही रहेगा। जबकि, अभी वाया जाजर होते हुए सफर 28 किलोमीटर का है। यह सड़क क्षेत्र की हजारों जनता को वाया गाड़, खटाणू और जगेढ़ होते हुए सीधी लूहरी से जोड़ेगी।
क्षेत्र के केआर शर्मा, जेआर, सरस्वती, भारद्वाज शर्मा, झाबेराम शर्मा, गुरधयान, जिया लाल, देवराज चौहान, जिया लाल, नंदलाल धीमान, सोहनी राम राठी, विक्की वर्मा, दुष्यंत परमार, सतयेंद्र, सुभाष, कृष्णकांत, पिनू राम, बीसी राम, जीत राम, जीएफएमएस कमेटी के बालकृष्ण, वार्ड सदस्य सुनीता और यशपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क के निरीक्षण को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि अब उन्हें सड़क सुविधा मिलने की आस जग गई है। वहीं, उन्होंने इसके लिए विधायक किशोरी लाल सागर का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें