फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगातखाना-थाचवा-भड़ैल सड़क का जल्द होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शहर के साथ लगती तुनन पंचायत में बनी जगातखाना-थाचवा-भड़ैल सड़क का लोक निर्माण विभाग जल्द सर्वे करेगा। वर्षों पहले पंचायत की ओर से बनाई गई करीब दो किलोमीटर सड़क को लोनिवि के अधीन कर एंबुलेंस मार्ग बनाने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन विभाग से हरी झंडी न मिलने के कारण मामला अधर में लटका था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तुनन पंचायत की हजारों की आबादी को लाभान्वित करने वाली जगातखाना-थाचवा स्कूल-भड़ैल सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। इस सड़क से प्राथमिक स्कूल थाचवा को जोड़ा जाना अति आवश्यक है। प्राथमिक स्कूल में पांच वार्डों के मतदाता मतदान के लिए पहुंचते हैं। बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को खस्ताहाल सड़क के कारण यहां मतदान करने के लिए पहुंचना मुश्किल हो जाता है। बरसात के मौसम में अक्सर भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हो जाता है, जिसके चलते लोगों को आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, आपातकाल स्थिति में मरीजों को भी अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में तुनन पंचायत से प्रस्ताव पारित कर स्थानीय विधायक और लोक निर्माण विभाग को भेजा गया है। वहीं, विधायक किशोरी लाल सागर ने भी लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को इस संबंध में पत्र जारी कर एंबुलेंस सड़क को विभाग के अधीन लाकर पक्का करने की मांग उठाई है। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर सड़क का कायाकल्प कर पांच वार्डों के मतदाताओं को लाभान्वित करने की मांग की है। क्षेत्रवासी मोहर सिंह, मैना देवी, मदन कुमार, धर्म सेन, जय सिंह, पंकज स्नेही, गोविंद कुमार, विनोद कुमार, राकेश, अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क का कायाकल्प करने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ उदय कौशल ने बताया कि विभाग जल्द सड़क का सर्वे करेगा। पंचायत की ओर से बनाई गई सड़क का ग्रेड और अन्य औपचारिकताओं के बाद ही सड़क की हालत में सुधार हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें