पूह (किन्नौर)। जिले के पूह खंड में पिछले दिनों रेता खान में चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे और सोमवार को तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के चार सदस्यों का स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को सैंपल लिया था। इनमें से तीन लोग कोरोना पॉजिटिव जबकि व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
तीन को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिकांगपिओ कोविड केयर सेेंटर में भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिस व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव है उसे लोक निर्माण विभाग पूह के कोविड केयर सेेंटर में रखा है।
सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया ये एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो सुनम गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि यह परिवार 11 अगस्त को दिल्ली से टैक्सी के माध्यम से किन्नौर पहुंचा था। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पूह विश्रामगृह में संस्थागत क्वारंटीन किया था। तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और एक की निगेटिव आई है। पूह विश्रामगृह को कंटनेमेंट जोन घोषित कर दिया है। पूह नाला से कालचक्र मैदान तक बफर जोन बनाया गया है।