फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। आराधना पब्लिक स्कूल रोहड़ू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में पीजी कॉलेज सीमा के प्राचार्य डॉ. बृजेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि और कॉलेज के प्रवक्ता प्रो. बीएस पिरटा ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

समारोह का आगाज स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर किया गया। उसके बाद छात्रों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। छात्रों ने पंजाबी भंगड़ा, पहाड़ी नाटी, गरबा नृत्य, एकल गान, समूह गान सहित विभिन्न विषयों पर आधारित नाटिकाओं का मंचन किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा बांश्टू ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में आशिका ठाकुर, यामिनी शर्मा, ओशिन, युवराज, तेजस बाल्टू, अलिशा, आयुष्मान, रिशव, जतिन भावटा, ईशान भीमटा, आदित्य चौहान, प्रियांशु, पल्लवी, अनमोल, रितुल, पार्शव, अंशुल, नीरव शर्मा, कृष खांगटा, क्षितिज, यमनतक, दिव्यांशु, वरदान, कृष नेगी, वर्जित कोटवी, पार्शव राना, अर्जुन शर्मा, हिमांश मेहता, अर्नव, प्रियांशु, काव्या चौहान, नव्या, अंश सागर, वैष्णवी, मोनालिसा, मानिक शर्मा, गौरव शर्मा, हेमंत सुर्यान, अवानी, आरोही, अनवेश, आरूषी, किंजल, जानवी, एंजलिना, पुष्कर, विनायक, रौनक, गरिमा, रविकांत, अक्षत, लक्षय, संजना, मानव, ईशान, आस्था, शिवानी, मयंक, सानवी, आलिया, रीधिमा, अधिराज, नातिक, तुषार, प्रिंसी गांगटा, महक, वीदिका, वत्सल, साक्षी, राजवीर, स्नेहा, कामया, रीया, प्रियांशी, यक्षिता, चिराग, सागर पापटा, रुद्राक्ष, जानवी, हार्दिक, वंशिका, अभिमन्यु, ओजस, तनुज, विनीत, जतिन, कृष नेगी, रोहित सहित कई छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन शमशेर सिंह बांश्टू वीरेंद्र बांश्टू सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें