ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड की राहणू पंचायत के उरटू गांव के ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालकर सड़क को चकाचक कर दिया है। रविवार को निरमंड-नित्थर मार्ग पर दो गाड से उरटू गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को युवाओं और बुजुर्गों ने दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया। ग्रामीणों ने सड़क पर पानी की निकासी की व्यवस्था को सुधारा। साथ ही मार्ग पर जगह जगह पड़े गड्ढों को पत्थरों से सोलिंग कर दुरुस्त किया। अब मरीजों और ग्रामीणों को मार्ग पर आवाजाही करने में कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
रविवार को उरटू के बाल मुकुद ठाकुर, दलजीत ठाकुर, सत्या प्रकाश ठाकुर, डोला सिंह ठाकुर, मंगत राम, रतन, पाली और गंगू राम आदि ग्रामीणों ने 800 मीटर संपर्क मार्ग को दुरुस्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर आवाजाही करना काफी मुश्किल हो गया था।