फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बरसात की पहली बारिश से नित्थर की सड़कें बनी तालाब

विज्ञापन
बारिश होने से नित्थर संपर्क मार्ग पर गिरा मलबा
विज्ञापन
जगह-जगह भू-स्खलन से नित्थर बाजार में जलभराव की स्थिति, सड़क पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से घरों को पहुंच रहा नुकसान, पांच घंटे बाद बहाल हुई नित्थर-कोयल-बायल सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी नित्थर (कुल्लू)। बरसात की पहली बारिश से नित्थर बाजार में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इस कारण जहां लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सड़क पर पानी की उचित निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोग सिकेंदर ठाकुर, संतोष शर्मा, विजय और सतीश सहित अन्य लोगों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग नित्थर की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार सड़क के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था बनाने की मांग उठाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण आज सड़कें जल भराव की स्थिति में है। बाजार की सड़क की टारिंग जलभराव की वजह से पूरी तरह से खराब हो गई है। वहीं, भारी बारिश से नित्थर-कोयल-बायल सड़क बजौरी के पास पांच घंटे बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध रहा। लोगों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जल्द शुरू किया जाएगा कार्य
सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नित्थर कमल नंद ने कहा कि नित्थर बाजार में सड़क में पानी की निकासी के लिए व्यवस्था बनाने का टेंडर हो गया है। कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। जेसीबी मशीन से नित्थर-लूहरी रामपुर वाया कोयल-बायल सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें