फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेब सीजन चरम पर, बागीपुल-जाओं-ठारला सड़क बदहाल, बागवान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल और जुआगी पंचायत क्षेत्रों में आठ दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

भाजपा मंडल निरमंड ने सड़क निर्माण पर सरकार और विभाग से मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। सेब सीजन के चरम पर बागीपुल–जाओं–ठारला सड़क की बदहाली से क्षेत्र के बागवानों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क टूटने के कारण बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने में भारी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही, चायल और जुआगी पंचायत क्षेत्रों में पिछले आठ दिनों से बिजली आपूर्ति भी बाधित है।
भाजपा मंडल निरमंड ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर सरकार और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मंडल अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर ने इस पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सेब सीजन हजारों परिवारों की आजीविका का मुख्य आधार है। सड़क व्यवस्था चरमराने से बागवानों को अपना उत्पाद समय पर मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। इससे सेब की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। बागवानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बाधित होने से दूध उत्पादक भी प्रभावित हुए हैं। कई दुग्ध उत्पादक अपना दूध निर्धारित केंद्रों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे उन्हें प्रतिदिन आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चायल और जुआगी पंचायत क्षेत्रों में करीब आठ दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। लंबे समय से बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी झेलनी पड़ रही है। पानी की आपूर्ति और अन्य घरेलू काम भी प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा मंडल ने सरकार और प्रशासन से इस समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल निरमंड ने बागीपुल–जाओं–ठारला सड़क को शीघ्र बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चायल-जुआगी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति तुरंत सुचारु करने को भी कहा है। दूध उत्पादकों की समस्या का समाधान करने की भी मांग की गई है। नरोतम ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनता के हित में सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें