फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डमराली और बाहली के समीप धंसा तकलेच-बाहली सड़क का बड़ा हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कभी भी कट सकता है रामपुर और रोहड़ू का संपर्क
विज्ञापन

खतरे के साये में हो रही आवाजाही, बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने की सताने लगी चिंता

जल्द उचित कदम नहीं उठाया तो बढ़ सकती है हजारों लोगों की दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। तकलेच-बाहली सड़क भारी बारिश के कारण जगह-जगह धंस गई है। रामपुर से रोहड़ू को जोड़ने वाला यह मार्ग कभी भी बाधित हो सकता है। सेब सीजन नजदीक होने से बागवानों को फसल मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सता रही है।
डमराली और बाहली के समीप सड़क का करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्सा धंस गया है। इस कारण ग्रामीणों और बागवानों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। यदि सड़क धंसने का सिलसिला जारी रहा तो क्षेत्र का संपर्क कट सकता है। बागवानों को सेब की पेटियां मंडियों तक ले जाने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग से स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने पुख्ता बंदोबस्त करने को कहा है।
विज्ञापन

इंद्रजीत, ललित कुमार, रोनी, पृथ्वी राज और कमलेश सहित कई बागवानों ने अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन जल्द शुरू होने वाला है। यदि सड़क बार-बार धंसती रही तो सेब पेटियों को मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल होगा। बागवानों ने लोक निर्माण विभाग से सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन सिंह ने बताया कि डमराली में कलवर्ट डालकर सड़क को दुरुस्त किया गया है। बाहली के पास धंसे हिस्से की भी मरम्मत का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें