फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में बदली सरपारा सड़क

विज्ञापन
रपारा सड़क पर जगह जगह लगे पानी के नाले। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। दुर्गम क्षेत्र 15/20 की सरपारा पंचायत के हजारों लोग नाले में तबदील हुई सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। क्षेत्र में करीब 6000 पेटियां सेब उत्पादन हुआ है, जिसे मंडी तक पहुंचाने की चिंता बागवानों को सता रही है। लोगों में रोष है कि लोक निर्माण विभाग बीते दो वर्ष से सड़क की हालत सुधारने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। दो वर्ष से नाले का पानी सड़क पर बह रहा है, इस मामले पर विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में क्षेत्र की चाचा खड्ड में बाढ़ आ गई थी, जिसके चलते सड़क पर लगा कलवर्ट बाढ़ की चपेट में आ गया था। वर्तमान समय में सड़क का करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्सा खस्ताहाल है, जिसमें बीते दो वर्ष से कोई सुधार नहीं हो पा रहा। इस सड़क से सरपारा पंचायत के सरपारा, शीलाभावी, कस्तैन, सिकासेरी, गांवपानी, खुडना, कानधान, सुघा और मलोआ गांव की करीब दो हजार की आबादी लाभान्वित होती है। ऐसे में क्षेत्र के लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। वहीं क्षेत्र में इस वर्ष करीब छह हजार सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ है। ऐसे में सड़क की हालत खस्ता होने के कारण बागवानों को फसल मंडी पहुंचाने की चिंता सता रही है।
ग्राम पंचायत सरपारा उपप्रधान अलोक नेगी, शंकर, किशोर परमार, धर्मेंद्र, ज्ञान सिंह, बीना परमार, संतोष केदारटा, कृष्ण नेगी, राजेश, दलीप नेगी, सुनील ठाकुर, इंद्र राज और अन्य ग्रामीणों के अनुसार दो माह पूर्व भी लोनिवि के अधिशासी अभियंता से इस समस्या के बारे में शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने आज दिन तक कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ उदय कौशल ने बताया कि सड़क की मरम्मत और कलवर्ट लगाने को लेकर एस्टीमेट तैयार कर विभाग के अधिकारियों को भेज दिया गया है। मौके पर जेसीबी मशीन को भेजा जा रहा है। जल्द ही सड़क की हालत सुधार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें