फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अब विकास के पड़े पांव, सड़क से जुड़ेगा रूनंग गांव

विज्ञापन
किन्नौर जिले के रूनंग गांव के लिए शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने जताई खुशी। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात : अस्सी साल के इंतजार के बाद 33.33 करोड़ की लागत से होगा सड़क का निर्माण
विज्ञापन

. छह किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू

. चार पंचायतों के बागवानों को सेब और नकदी फसलें मंडी पहुंचाने में होगी आसानी

. 18 माह के भीतर लोक निर्माण विभाग करेगा सडक़ का निर्माण पूरा
अब विकास के पड़े पांव, सड़क से जुड़ेगा रूनंग गांव

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के रूनंग गांव में अब विकास की राह खुल गई है। करीब आठ दशक के इंतजार के बाद इस गांव के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत गांव के लिए छह किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। सड़क बनने से यूला पंचायत समेत साथ लगती तीन पंचायतों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। बागवानों को सेब समेत अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। यूला पंचायत के रूनंग गांव के ग्रामीण दशकों से सड़क सुविधा की आस लगाए हुए हैं। वर्षों से सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों, मरीजों और किसान-बागवानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच से रूनंग गांव के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग करीब 33.33 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करेगा। सड़क बनने से यूला के साथ-साथ मीरू, रोघी और ब्रेलंगी पंचायतों के बागवानों को सेब की फसल देश और प्रदेश की मंडियों तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। विभाग ने इस कार्य को पूरा करने के लिए डेढ़ वर्ष का समय निर्धारित किया है। इसके अलावा सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को पांच वर्ष तक सड़क की मरम्मत और देखरेख भी करनी होगी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर यूला पंचायत के प्रधान सुंदर चंद नेगी, उपप्रधान अमित नेगी, पूर्व उपप्रधान राकेश नेगी, वन अधिकार समिति रूनंग के अध्यक्ष प्रताप चंद नेगी, सचिव जियू छेरिंग नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण वर्षों से इस सड़क निर्माण की आस लगाए हुए थे, जो अब पूरी हो गई है।
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष में पूरा होगा सड़क निर्माण
एनएच-5 से रूनंग गांव के लिए 33.33 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। डेढ़ वर्ष के भीतर सड़क का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। संबंधित ठेकेदार पांच वर्ष तक सड़क की मरम्मत और देखरेख का जिम्मा भी संभालेगा। — प्रमोद नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भावानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें