फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेरीपुल में सड़क का मिटा नामोनिशान, चार पंचायतों का कटा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार धंस रही सड़क, 100 मीटर हिस्सा ध्वस्त
विज्ञापन


बागवानों सहित ग्रामीणों की बढ़ी दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर-मझाली मुख्य सड़क का सेरीपुल में नामोनिशान मिट गया है। भारी बारिश के चलते यहां पर लगातार सड़क धंसने का सिलसिला जारी है। यातायात ठप होने से चार पंचायतों का संपर्क कट गया है और हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र में सेब सीजन भी जारी है। ऐसे में बागवानों की भी दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

गौर हो कि रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट, मुनिश, कूहल और देवठी पंचायत के हजारों लोग उक्त मार्ग से लाभान्वित होते हैं, लेकिन चार पंचायतों के हजारों लोगों के लिए सेरीपुल में लगातार धंस रही सड़क परेशानी का सबब बन गई है। करीब बीते एक सप्ताह से जहां मार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए हैं, वहीं वीरवार रात को हुई भारी बारिश के कारण सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है। ऐसे में अब पैदल सफर करने वाले लोगों को भी खतरे के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है। राकेश कुमार, सुनील चौहान, पवन, मेहरचंद, कुशाल, प्रीतम, रवि सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यहां पर लगातार सड़क धंसने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में रोष है। कहा कि बीते वर्ष भी यहां पर करीब तीन माह यातायात ठप रहा था, बावजूद इसके प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने सेरीपुल में यातायात सुचारु रखने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए, जिसका खामियाजा हजारों ग्रामीणों और बागवानों को भुगतना पड़ रहा है। बागवानों को सेब की पेटियों और रोजमर्रा का सामान पीठ पर ढोकर आरपार पहुंचाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और विभाग से शीघ्र स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग तकलेच के एसडीओ शोभा राम का कहना है कि भारी बारिश के कारण सेरीपुल में सड़क धंस गई है। मार्ग को बहाल करने का कार्य जारी है। जल्द ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें