फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में सड़क की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे निकासी की व्यवस्था न होने के कारण घरों में घुस रहा पानी
विज्ञापन


बाजार में सब्जियां और सामान भी हो रहा खराब, लोगों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर बाजार में सड़क की दयनीय हालत के खिलाफ लोग उग्र हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में रोष है। सड़क किनारे निकासी की व्यवस्था न होने के कारण जहां लोगों के घरों में पानी घुस रहा है, वहीं स्थानीय कारोबारियों का सामान और सब्जियां भी खराब हो रही हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शुक्रवार को किसान सभा के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। लोक निर्माण विभाग नित्थर के कार्यालय के बाहर खूब गरजे। किसान सभा निरमंड के उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर की अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शादी लाल ठाकुर और कपिल ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नित्थर बाजार में सड़क किनारे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। मकानों में अब दरारें आ रही हैं। नित्थर में दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है। सब्जी विक्रेताओं की सब्जियां खराब हो रही हैं। उन्होंने चेताया है कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान न हुआ तो उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग नित्थर के सहायक अभियंता कमलनंद ने कहा कि कार्य का टेंडर लगा हुआ है। उम्मीद है कि काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें