फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो सप्ताह से जिला मुख्यालय कुल्लू का कटा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड और आनी उपमंडल के हजारों लोग झेल रहे परेशानियां
विज्ञापन

कुल्लू पहुंचने के लिए वाया मंडी होकर सफर करने को मजबूर
23 जनवरी से जलोड़ी जोत में बहाल नहीं हो पाया एनएच 305
खनाग से शोजा करीब 10 किलोमीटर सड़क बर्फबारी होने से ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आउटर सिराज क्षेत्र के दो उपमंडलों के हजारों ग्रामीणों की दुश्वारियां वर्षों से बरकरार हैं। हर साल बर्फबारी के कारण आनी और निरमंड उपमंडल का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट जाता है। कई माह तक दोनों उपमंडलों के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। भारी बर्फबारी के दो सप्ताह बीतने के बाद भी कुल्लू का संपर्क बहाल नहीं हो पाया है। नेशनल हाईवे 305 बहाल न होने से हजारों लोग वाया मंडी होकर अतिरिक्त सफर करने को मजबूर हैं। ऐसे में जहां उन्हें अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है, वहीं उनका आर्थिक नुकसान और समय की बर्बादी भी हो रही है।
बीती 23 जनवरी को क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के बाद जलोड़ी जोत में नेशनल हाईवे 305 यातायात के लिए ठप पड़ा है। जलोड़ी जोत से लेकर शोजा तक करीब 10 किलोमीटर एनएच पर बर्फबारी और फिसलन से सफर जानलेवा बना हुआ है। इस क्षेत्र में अभी भी करीब 90 सेंटीमीटर बर्फ पड़ी है। ऐसे में जिला कुल्लू का संपर्क बहाल करना मुश्किल हो रहा है। निरमंड और आनी उपमंडल के लोग बीते कई वर्षों से एनएच की समस्या से जूझ रहे हैं। बर्फबारी के कारण कई माह तक संपर्क कट जाता है और हजारों ग्रामीण समस्या से जूझ रहे हैं। दो सप्ताह से एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। रोजाना ग्रामीणों का जिला मुख्यालय की ओर जाना होता है, लेकिन एनएच बाधित होने पर उन्हें वाया मंडी करीब 100 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण एनएच की बहाली की आस लगाए हुए हैं, लेकिन सड़क से बर्फबारी को हटाने में समय लगने वाला है। खासकर जलोड़ी जोत से कुल्लू के शोजा तक बर्फ के कारण दिक्कतें बराबर बनी हुई हैं। ऐसे में सबसे अधिक परेशानियां गरीब तबके के लोगों को पेश आ रही हैं। जिला मुख्यालय से संबंधित कार्यों के लिए उन्हें अतिरिक्त सफर और आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है। रामपुर से कुल्लू जाने वाली बस सेवा भी दो सप्ताह से ठप पड़ी है। एनएच बहाल होने के बाद ही यह बस सेवा चल पाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहर सिंह, मनोज कुमार, राकेश कुमार, राजीव, कैन राम, मनमोहन सिंह, राज कुमार, यशवंत, दीपक गुप्ता, मनोहर सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार और एनएचएआई से जल्द एनएच को बहाल कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग उठाई है।
कोट
परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान का कहना है कि जलोड़ी जोत में एनएच बाधित होने से बस सेवाएं नहीं चलाई जा रहीं। एनएच बहाल होते ही बस सेवाएं शुरू हो पाएंगी।
विज्ञापन

कोट
एनएचएआई रामपुर के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि खनाग से शोजा तक भारी बर्फबारी हुई है, जिसे हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जल्द ही एनएच को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें