फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थाच नाले में 20 घंटे बाद यातायात के लिए एनएच पांच बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बादल फटने के बाद आई बाढ़ के बाद आपदा प्रभावित थाच गांव में जनजीवन अब तक नहीं हो पाया सामान्य
विज्ञापन

पेयजल बहाली में जुटा जल शक्ति विभाग, अस्थायी रास्तों का हो रहा निर्माण
निजी और सरकारी संपत्ति को पहुंची है 8.34 करोड़ की क्षति
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिले के थाच गांव में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। ग्रामीण अभी भी बाढ़ के डर से सहमे हुए हैं, जबकि विभिन्न विभाग व्यवस्थाओं के सुधारीकरण में जुट गए हैं। बाढ़ के कारण एनएच पांच निगुलसरी के थाच नाले में शुक्रवार देर रात को बहाल हुआ। करीब 20 घंटे बाद एनएच बहाल होते ही हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं आपदा प्रभावित थाच गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को अभी मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है।
गौर हो कि जिले की तरांडा पंचायत के थाच गांव में बादल फटने की घटना के दूसरे शनिवार को भी जनजीवन पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाया है। थाच गांव को जोड़ने वाली निगुलसरी-थाच सड़क चार स्थानों पर यातायात के लिए अवरुद्ध है। दो स्थानों पर सड़क का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आने से ध्वस्त हो गया है, जबकि अन्य दो स्थानों पर बाढ़ के मलबे के ढेर लग गए हैं। बाढ़ के कारण जल शक्ति विभाग कली राइकस से थाच गांव के लिए बनी पेयजल योजना की 600 मीटर मुख्य लाइन और फिल्टर टैंक को भी नुकसान हुआ है। वही गांव के लोगों की आवाजाही के लिए बने रास्ते भी पूरी तरह से टूट गए हैं। लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दो मशीनें और 10 मजदूर तैनात किए हैं, लेकिन सड़क बहाली में अभी समय लगेगा। बाढ़ की चपेट में गांव के जय सिंह नेगी, रणवीर सिंह नेगी, प्यारेलाल नेगी, मस्तान नेगी, गुरुदेवन के मकान खतरे के जद में आ गए हैं। दो परिवारों को प्राथमिक पाठशाला और जायका भवन थाच में ठहराया गया है, जबकि प्रभावित जय सिंह नेगी मस्तान नेगी और गुरुदेव फिलहाल अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम भावानगर नारायण सिंह चौहान ने शनिवार को घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित विभागों को जल्द कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन प्रमोद नेगी ने बताया कि अवरुद्ध हुई सड़क को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। दो स्थानों पर सड़क के बड़े हिस्से ढह गए हैं, जबकि दो अन्य स्थानों पर मलबा भर गया है। जल्द ही सड़क बहाल कर दी जाएगी।
बॉक्स
थाच के 19 बागवानों के सेब के पौधों को पहुंची क्षति
गांव के नरेश कुमार नेगी, राजेंद्र कुमार नेगी, हरबंस सिंह नेगी, मस्तान सिंह नेगी, हरीश नेगी, जगत सिंह नेगी, संजू नेगी, अनिल कुमार नेगी, रविंद्र कुमार नेगी, ज्योति प्रकाश नेगी, करमचंद नेगी, सतीश नेगी, मोहन सिंह नेगी, रणवीर सिंह नेगी, दीवान सिंह नेगी और हिम्मत राम नेगी की 10 बीघा भूमि पर लगे 1697 सेब के पौधों को भी बाढ़ ने अपनी चपेट में लिया है।
विज्ञापन


बॉक्स
- निजी और सरकारी संपत्ति को पहुंची 8.34 करोड़ की क्षति
थाच गांव में बाढ़ आने से करोड़ों की निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से जल शक्ति विभाग को 25 लाख, लोक निर्माण विभाग को एक करोड़, एनएच पांच को तीन करोड़, वन विभाग को 2.50 करोड़, निजी संपत्ति जिसमें पांच मकान, दोघरी, गोशाला, दो वाहन, एक मिक्चर, आम रास्ते शामिल हैं, जिन्हें करीब 49 लाख और उद्यान विभाग की नर्सरी और पेड़ों को एक करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें