फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी किन्नौर में 11 ग्रामीण सड़कें ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले में बर्फबारी के पांच दिन बाद भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। अभी भी जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड की दुर्गम ग्राम पंचायतों की 11 ग्रामीण सड़कों पर निगम की बसें नहीं दौड़ पाई हैं। यातायात बाधित होने से लोगों को आवाजाही करने में भारी असुविधाएं हो रही हैं। जिले की दुर्गम पंचायतों के हजारों लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए घरों से बाजार पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह और शिमला की तरफ एचआरटीसी बसों की आवाजाही जारी रही जबकि, ग्रामीण सड़कों पर यातायात ठप रहा। हालांकि, लोक निर्माण विभाग बर्फबारी के कारण बाधित सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है। दुर्गम इलाके की कई ग्रामीण सड़कों पर अधिक बर्फबारी के कारण विभाग को बाधित सड़कों को बहाल करने में समय लग रहा है। हाल ही में हुए भारी हिमपात से जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड में 66 सड़कें बंद पड़ी थीं, जिस पर लोनिवि ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए 55 सड़कों पर पड़ी बर्फ को हटाकर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी है। वहीं, कुन्नोचारंग, नेसंग, डुबलिंग, लिप्पा, आसरंग, छितकुल, बटसेरी, चांसू और शौंग सहित ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं, जिन्हें खोलने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उधर, लोनिवि एक्सईएन कल्पा पीसी नेगी और एक्सईएन भावानगर राहुल सूद ने कहा कि बाधित मार्गों को जल्द यातायात के लिए बहाल किया जाएगा। विभाग ने सभी बंद सड़कों को बहाल करने के लिए दर्जनों मशीनें और मजदूरों को लगा रखा है। दावा किया कि जल्द सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें