फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबाना-सदाना मार्ग बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर) रामपुर उपमंडल के अंतर्गत 15/20 क्षेत्र की लबाना-सदाना सड़क पर डंगा गिरने से बड़े वाहनों के लिए बंद हो गई है। सड़क बंद होने से लोगों को छोटे वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। वहीं बडे़ वाहनों के लिए सड़क बंद होने पर लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। डंगा ज्यादा क्षतिग्रस्त होने पर बसों के लिए खुलने में समय लग सकता है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से भारी बारिश के कारण गानवीं से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क का डंगा गिरने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। दीवार गिरने से बसों की आवाजाही बंद है, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। सड़क बंद होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क को पूरी तरह बहाल करने के लिए बड़ी बड़ी मशीनों को लगा रखा है।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राकेश चंदा ने बताया सड़क को बहाल करने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। सड़क के ऊपर वाली चट्टान को काट कर सड़क को बसों के लिए भी बहाल कर दिया जाएगा। बसों के अलावा सभी वाहनों को सड़क ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें