फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटियों पर हिमपात निचले क्षेत्र में तेज बारिश भूस्खलन से कई सडकें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। तीन दिन से भारी बारिश के बाद खड़ापत्थर में हिमपात से रोहडू-शिमला मार्ग बारह घंटे बाद बडे़ वाहनों के लिए बहाल हुआ है। चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण शीतलहर का प्रकोप है।
विज्ञापन

शनिवार को भी पूरा दिन क्षेत्र में सुबह से तेज बारिश लगातार जारी है। क्षेत्र के चांशल, चंद्रनाहल सहित ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। खड़ापत्थर में मुख्य मार्ग पर करीब छह इंच हिमपात हो चुका है। शनिवार देर शाम रोहडू-शिमला मार्ग को बडे़ वाहनों के लिए खोल दिया गया है। बारिश, भूस्खलन और हिमपात से रोहडू उपमंडल के करीब एक दर्जन बस रूट बाधित हो चुके हैं। हिमपात और बारिश के बाद समूचे क्षेत्र के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। सेब की बागवानी पर संकट पैदा हो गया है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र कायथ का कहना है कि कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेेब के पौधों में कुछ दिनों के भीतर फूल निकलने की तैयारी है। कम तापमान के कारण जमीन से पर्याप्त पोषकतत्व फूल तक नहीं पहुंच सकेंगे। फूल के ऊपर भी भारी बारिश परागण के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आगे मौसम खराब रहा तो सेब की पैदावार के लिए निचले क्षेत्रों में खतरा रहेगा। उन्होंने सलाह दी है कि उर्वरकों का प्रयोग विशेषज्ञ की सलाह या मिट्टी की जांच के बाद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें