रामपुर बुशहर। रामपुर में शनिवार को अलग-अलग जगह दो शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला रामपुर के नजदीक एचआरटीसी वार्कशॉप के नजदीक का है, जबकि दूसरा रामपुर उपमंडल की देवठी पंचायत के बेसड़ी गांव से संबंधित है। पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर के नजदीक एचआरटीसी वर्कशॉप के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने के बाद रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रूपेश कुमार (34) पुत्र रूपेंद्र सिंह गांव चाटी डाकघर रामपुर तहसील निरमंड के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं, दूसरा मामला रामपुर उपमंडल की देवठी पंचायत का है। पुलिस को खनेरी अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि एक मृतक अवस्था में व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलने के बाद तकलेच पुलिस चौकी से एएसआई तेन सिंह की अगुवाई में पुलिस दल अस्पताल पहुंचा। मृतक की पहचान शशिभूषण (45) पुत्र धर्मनंद गांव बेसड़ी डाकघर मझाली तहसील रामपुर के तौर पर हुई है। पुुलिस ने दोनों घटनाओं में मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि गवाहों के पूछताछ के बयान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।