फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशंग में फिर बाधित हुआ एनएच, पूह काजा का संपर्क कटा

विज्ञापन
काशंग नाला के पास बंद एनएच- बहाल करने में जुटी बीआरओ की मशीन - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के काशंग में नेशनल हाईवे-पांच मंगलवार को फिर भारी भूस्खलन होने के कारण यातायात के लिए बाधित हो गया। सुबह करीब 11:30 बजे से बाधित एनएच देर शाम तक बहाल नहीं हो पाया। मार्ग बाधित होने से जिले के पूह, काजा और लाहौल स्पीति की ओर जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। वहीं सीमा सड़क संगठन की मशीनें और मजदूर बाधित एनएच को बहाल करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनजातीय जिले में एनएच पांच की कटिंग से सड़क आए दिन बाधित हो रही है, जिसके कारण जिले के लोगों और देश विदेश से पहुंचने वाले पर्यटकों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मंगलवार सुबह भी साढ़े 11 बजे पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें एनएच पर आ गिरीं, जिसके चलते रिकांगपिओ से पूह काजा का संपर्क पूरी तरह से कट गया। एनएच बाधित होने से पूह खंड की 24 पंचायतों के हजारों लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। यात्री जान जोखिम में डालकर बाधित सड़क को पार कर निगम की बसों में ट्रांसमिट होकर सफर करने को मजबूर हैं। मंगलवार को दोपहर से लेकर शाम तक यात्री और पर्यटक परेशानियां झेलते रहे।
एनएच अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की 4 मशीनें और दर्जनों मजदूर एनएच को बहाल करने में जुट गए हैं। सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव के अनुसार बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाने में देरी हो रही है। जल्द से जल्द एनएच को बहाल किए जाने के प्रयास जारी हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी ने कहा कि मार्ग अवरुद्ध होने के चलते यात्रियों को ट्रांसमिट करके भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें